भजन 22:15
मेरी ताकत ठीकरे की तरह सूख गयी है, मेरी जीभ तालू से चिपक गयी है, तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है।
यशायाह 41:17
“ज़रूरतमंद और गरीब पानी की तलाश में हैं, मगर उन्हें पानी नहीं मिलता, उनकी जीभ प्यास के मारे सूख गयी है। मैं यहोवा उनकी दुहाई सुनूँगा, मैं इसराएल का परमेश्वर उन्हें नहीं त्यागूँगा।
प्रकाशितवाक्य 16:10
पाँचवें स्वर्गदूत ने अपना कटोरा जंगली जानवर की राजगद्दी पर उँडेला। और उसका राज अंधकार से भर गया और लोग दर्द के मारे अपनी जीभ काटने लगे।
सपन्याह 3:13
इसराएल के बचे हुए लोग बुरे काम नहीं करेंगे, झूठ नहीं बोलेंगे, न उनकी जीभ छल की बातें करेगी। वे खाएँगे-पीएँगे और आराम करेंगे, उन्हें कोई नहीं डराएगा।”
श्रेष्ठगीत 4:11
हे मेरी दुल्हन, तेरे होंठों से छत्ते का शहद टपकता है, तेरी जीभ के नीचे दूध और शहद रहता है। तेरे कपड़ों की खुशबू लबानोन की खुशबू जैसी है।
भजन 51:14
हे परमेश्वर, मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर, खून का दोष मुझ पर से मिटा दे ताकि मेरी जीभ खुशी-खुशी तेरी नेकी का ऐलान करे।
याकूब 3:5
उसी तरह, जीभ भी हमारे शरीर का एक छोटा-सा अंग है फिर भी यह बड़ी-बड़ी डींगें मारती है। देखो! पूरे जंगल में आग लगाने के लिए बस एक छोटी-सी चिंगारी काफी होती है।
भजन 57:4
मैं शेरों से घिरा हुआ हूँ, मुझे ऐसे आदमियों के बीच लेटना पड़ता है जो मुझे फाड़ खाना चाहते हैं, जिनके दाँत भाले और तीर हैं, जिनकी जीभ तेज़ तलवार है।
जकरयाह 14:12
देश-देश के जो लोग यरूशलेम से युद्ध करते हैं, उन पर यहोवा महामारी लाएगा। खड़े-खड़े उनका शरीर गल जाएगा, उनकी आँखें अपने गड्ढों में सड़ जाएँगी और उनकी जीभ उनके मुँह में सड़ जाएगी।
याकूब 3:6
जीभ भी एक आग है। यह हमारे शरीर के अंगों में बुराई की एक दुनिया है क्योंकि यह पूरे शरीर को दूषित कर देती है और इंसान की पूरी ज़िंदगी में आग लगा देती है और यह गेहन्ना की आग की तरह भस्म कर देती है।
होशे 7:16
उन्होंने अपना रास्ता बदला, मगर ऊँचाई की तरफ नहीं, वे ढीली कमान की तरह भरोसे के लायक नहीं थे। उनके हाकिम तलवार से मार डाले जाएँगे क्योंकि वे अपनी जीभ से विरोध करते हैं। इसलिए वे मिस्र में मज़ाक बनकर रह जाएँगे।”
लूका 16:24
तब अमीर आदमी ने पुकारा, ‘पिता अब्राहम, मुझ पर दया कर। लाज़र को मेरे पास भेज कि वह अपनी उँगली का छोर पानी में डुबाकर मेरी जीभ को ठंडा करे क्योंकि मैं यहाँ इस धधकती आग में तड़प रहा हूँ।’

